Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्राइवेट बिजलीकर्मी पर मारपीट का आरोप झूठा:पुलिस जांच में दावा निकला गलत, गिरने से लगी थी चोट

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी में पुलिसकर्मियों पर एक प्राइवेट विद्युतकर्मी द्वारा लगाए गए थर्ड डिग्री के आरोप झूठे साबित हुए हैं। जांच में सामने आया कि विद्युतकर्मी के शरीर पर लगे चोट पुराने थे और गिरने की वजह से लगे थे। आरोप के बाद थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई, जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की घटना पूरी तरह से असत्य पाई गई। पुलिस जांच में विद्युतकर्मी का दावा निराधार निकला। दरअसल, पांच दिन पहले जामो थाना क्षेत्र के कंडा गौरा गांव में एक चलती विद्युत लाइन से ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था। चोरों ने ट्रांसफार्मर से कीमती तार गायब कर दिया था और उसे टुकड़ों में छोड़कर फरार हो गए थे। विद्युत विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। गोपनीय सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि अलीपुर गांव का खुसीराम नामक व्यक्ति प्राइवेट बिजली मैकेनिक का काम करता है और उसके शरीर पर चोटें भी हैं। इसी जानकारी पर जामो पुलिस ने उसे संदिग्ध मानते हुए पूछताछ के लिए थाने बुलाया। जब उससे चोटों के बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि ये चोटें उसे गिरने के कारण लगी हैं। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों की पूछताछ में भी उसने यही बात दोहराई। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि खुशीराम द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह से तथ्यहीन है। उसे केवल ट्रांसफार्मर से तार चोरी होने के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वामी अविमुक्तेश्वर नंद के बयान पर पसमांदा मंच का विरोध:आरोपों का खंडन किया, माफी न मांगने पर देशभर में विरोध की चेतावनी दी
    Next Article
    देवरिया नगर पालिका में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ:विकास कार्यों को गति देने पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment