Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 17.97 लाख लीटर ईंधन उपलब्ध:213 में से 15 पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म, दोपहर तक आपूर्ति की उम्मीद

    4 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले में बीते तीन दिनों से पेट्रोल-डीजल की अफवाहों के बीच शनिवार को चौथे दिन शहर के पेट्रोल पंपों पर भीड़ कम देखी गई। हालांकि, ग्रामीण इलाकों के पंपों पर अब भी लोग ईंधन लेने के लिए लाइन में खड़े हैं। जिले में कुल 17.97 लाख लीटर ईंधन उपलब्ध है, जिसमें 9.82 लाख लीटर डीजल और 8.15 लाख लीटर पेट्रोल शामिल है। जिले के कुल 213 पेट्रोल पंपों में से 15 पंपों पर फिलहाल ईंधन खत्म हो गया है। पेट्रोल पंप मालिकों ने इन पंपों पर ईंधन आपूर्ति के लिए इंडेंट लगा दिया है और उम्मीद है कि दोपहर तक सभी पंपों पर डीजल-पेट्रोल पहुंच जाएगा। ईंधन की खपत और प्रशासन की अपील गोंडा में प्रतिदिन 1.88 लाख लीटर डीजल और 1.52 लाख लीटर पेट्रोल की खपत होती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरत से ज्यादा ईंधन का भंडारण न करें। शहर के अधिकांश पंपों पर डीजल खत्म होने से भीड़ कम है, जबकि पेट्रोल लेने वालों की संख्या भी घटी है। ग्रामीण इलाकों के पंपों पर अब भी भीड़ है, लेकिन बीते तीन दिनों जैसी अत्यधिक भीड़ नहीं है। बड़े डिब्बे और गैलन लेकर आने वालों को एक निश्चित सीमा से अधिक ईंधन नहीं दिया जा रहा, ताकि अनावश्यक भंडारण रोका जा सके। अधिकारियों का भरोसा, अफवाहों से बचें गोंडा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पेट्रोलियम कंपनियों के नोडल अधिकारी शिव प्रकाश तिवारी ने बताया कि जिले के 15 पंपों पर ईंधन खत्म हो गया था क्योंकि कुछ लोगों ने जरूरत से ज्यादा डीजल-पेट्रोल घरों में भंडारण कर लिया था। उन्होंने कहा, “हमारे पास पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जो लोग लाइन में खड़े हैं, उनसे फिर अपील है कि किसी अफवाह में न फंसे। हम सभी पेट्रोल पंप मालिकों से बात कर रहे हैं ताकि किसी को भी डीजल-पेट्रोल लेने में दिक्कत न हो।” ऑनलाइन पेमेंट बंद, लोगों को परेशानी गोंडा जिले के डीएम आवास के सामने स्थित सेठ पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन पेमेंट बंद कर दिया गया है। इसके बारे में पोस्टर भी लगाया गया है। इससे डीजल और पेट्रोल लेने में लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की:हरदोई में पहली पत्नी की शिकायत पर तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    772 गांव निजी बस सेवा से जुड़ेंगे:मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, आवेदन की आज अंतिम तिथि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment