Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    772 गांव निजी बस सेवा से जुड़ेंगे:मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, आवेदन की आज अंतिम तिथि

    4 hours ago

    2

    0

    प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत जिले की 772 ग्राम पंचायतों को 11 ब्लॉक और 5 तहसील मुख्यालयों से जिला मुख्यालय तक जोड़ा जाएगा। योजना में शामिल होने वाले निजी बसों और छोटे यात्री वाहनों को परमिट की अनिवार्यता से 100 प्रतिशत छूट प्रदान की गई है। योजना के अंतर्गत 15 से 28 सीट क्षमता वाले डीजल, सीएनजी या इलेक्ट्रिक वाहन संचालित किए जाएंगे। वाहन मालिक अपने रूट, समय और फेरों का निर्धारण स्वयं कर सकेंगे, लेकिन प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रतिदिन कम से कम दो फेरे लगाना अनिवार्य होगा। वाहन मालिकों को दो हजार रुपये आवेदन शुल्क, पांच हजार रुपये सुरक्षा धनराशि और परिवहन निगम को 1500 रुपये प्रतिमाह संरक्षण शुल्क देना होगा। वाहन की फिटनेस, टैक्स, बीमा और चालक लाइसेंस आदि की जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी। दुर्घटना की स्थिति में भी समस्त जिम्मेदारी वाहन स्वामी की ही रहेगी। रूट का अंतिम निर्धारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बताया कि योजना में शामिल होने के इच्छुक वाहन स्वामी परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आज अंतिम तिथि है और इसे शाम 5:00 बजे तक स्वीकार किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों की जांच जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा की जाएगी। चयन के बाद निर्धारित समय सीमा में वाहन संचालन शुरू करना अनिवार्य होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 17.97 लाख लीटर ईंधन उपलब्ध:213 में से 15 पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म, दोपहर तक आपूर्ति की उम्मीद
    Next Article
    झांसी में 32 डिग्री पहुंचा तापमान, अभी और बढ़ेगा:सड़कों पर सुबह से ही होने लगा सन्नाटा, कल और परसों हो सकती है बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment