Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पड़ोसी पर रास्ता, सीवर बंद करने का आरोप:जान से मारने की धमकी भी दी, निवासियों ने जौनपुर DM से शिकायत की

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर के तारापुर तकिया मोहल्ले में एक पुराने रास्ते और सीवर लाइन को बंद करने के प्रयास को लेकर विवाद गहरा गया है। मोहल्ले के निवासियों ने अपने पड़ोसी कल्लू शाह और उनके साथियों पर रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र से शिकायत की है। यह घटना 26 मार्च को हुई थी। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि यह रास्ता उनके आवागमन का एकमात्र मार्ग है। इसी रास्ते के नीचे से मोहल्ले का सीवर नाला भी गुजरता है, जिससे गंदा पानी और बरसात का पानी बहता है। आरोप है कि कल्लू शाह इस रास्ते को बंद कर बरसाती पानी के बहाव को भी रोकना चाहते हैं, जिससे क्षेत्र के निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस रास्ते को लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका है। पुलिस प्रशासन और उपजिलाधिकारी ने पहले भी हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य को रुकवाया था। हालांकि, शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि अब एक बार फिर विपक्षी रास्ता और सीवर बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। 26 मार्च को कल्लू शाह कथित तौर पर अपने साथियों के साथ रास्ते और सीवर को बंद करने के इरादे से ईंटें रखने लगे। जब निवासियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उन्हें गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। निवासियों ने प्रशासन से कल्लू शाह पुत्र खलील और उनके साथियों को रास्ता तथा सीवर नाला बंद करने से रोकने का आग्रह किया है। उन्होंने रास्ते पर किसी भी प्रकार का अवरोध या दीवार बनाने से रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट ने पूछा- मस्जिद सील करने का कानूनी अधिकार है:यूपी सरकार से मांगा जवाब, सुनवाई का अवसर दिए बिना कैसे सील किया
    Next Article
    झांसी में भगवान शिव से रूठीं मां पार्वती:बोलीं-भांग नहीं छोड़ी तो मायके चली जाऊंगी, रामनवमी पर हजारों ने चखा भंडारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment