Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया:खुद का गला रेता; नशे की लत को लेकर हुआ विवाद, दोनों अंबेडकरनगर रेफर

    3 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया। गंभीर हालत में दोनों को अंबेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना चंद्रभान निषाद और उनकी पत्नी पूजा (लगभग 30 वर्ष) के बीच हुई। विवाद का मुख्य कारण चंद्रभान की नशे की लत थी। पूजा द्वारा इसका विरोध करने पर चंद्रभान ने कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी ने स्वयं का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास भी किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) दोस्तपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ अनिरुद्ध सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, चंद्रभान और पूजा की शादी छह साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, दीपाली (5 वर्ष) और भोला (2 वर्ष)। चंद्रभान की शराब और गांजे की लत के कारण पूजा अक्सर अपने मायके में रहती थीं। चंद्रभान पांच दिन पहले ही उन्हें ससुराल से वापस घर लाए थे। सीओ विनय गौतम ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी समारोह में युवक से मारपीट, VIDEO:जमकर थप्पड़, लात-घूंसे बरसाते दिखे लोग, घटना CCTV में कैद
    Next Article
    पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की:हरदोई में पहली पत्नी की शिकायत पर तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment