Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम की रैली की तैयारियों का जायजा लेने आएंगे सीएम:594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री

    12 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। यह समारोह हरदोई के मल्लावां कस्बे में आयोजित होगा। इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने हरदोई पहुंचेंगे। देश के सबसे लंबे 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। लोकार्पण के बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। हरदोई के मल्लावां स्थित बंदीपुर और कल्याणपुर गांव के पास सभास्थल, हेलीपैड और वीआईपी कॉर्टेज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने से पहले मल्लावां स्थित सुनासीर नाथ मंदिर भी जा सकते हैं। प्रधानमंत्री समारोह में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सभा में आसपास के जिलों से लोगों को लाने के लिए बसों की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर गंगा एक्सप्रेस-वे पर ही उतरवाने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, सीडीओ सानिया छाबड़ा और बिलग्राम एसडीएम एन. राम सहित कई अधिकारी दौरा कर चुके हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे का लगभग 100 किलोमीटर का हिस्सा हरदोई जनपद से होकर गुजरता है। इसकी चौड़ाई करीब 120 मीटर है और इसके लिए लगभग 1133 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर जनपद के रोज में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था। यह एक्सप्रेस-वे 12 जनपदों - मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरा है। इस परियोजना का अनुमानित बजट करीब 36,200 करोड़ रुपये है। यूपीडा और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आखिरी सांस तक जेल में रहेगा रेपिस्ट:हरदोई में 9 साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म, 71 हजार जुर्माना
    Next Article
    अंबेडकरनगर में लाखों के जेवर चोरी:खिड़की तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment