Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में AC, फ्रिज कूलर की डिमांड में भारी उछाल:शोरूम्स पर उमड़ी खरीदारों की भीड़, दुकानदार बोले- 25% बिक्री बढ़ी

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में गर्मी बढ़ते ही AC, फ्रीज और कूलर की डिमांड बढ़ गई है। लोग दुकानों पर पहुंच कर इन चीजों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि फ्रीज और AC सबसे ज्यादा लोग खरीद रहे। एक दुकान से एक दिन में 10-15 AC बिक रही है। गोलघर स्थित न्यू राजेश इलेक्ट्रॉनिक्स के ओनर राजेश कुमार ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में सेल बढ़ गई है। एक तो गर्मी बढ़ने और दूसरा लगन शुरू होने की वजह से लोग ज्यादा खरीद रहे हैं। 1.5 टन की स्प्लिट AC का डिमांड सबसे ज्यादा उन्होंने बताया कि आजकल कूलर और पंखा खरीदने के बजाय लोग एसी ज्यादा खरीद रहे हैं। उसमें भी 1.5 टन वाली स्प्लिट एसी सबसे ज्यादा पंसद की जा रही है। एक दिन में 15-20 AC बिक रही। साथ ही सिंगल डोर फ्रीज भी ज्यादा है। इसके अलावा स्टैंड वाला कूलर भी लोग खरीद कर ले जा रहे हैं। बजट फ्रेंडली है सिंगल डोर फ्रीज वहीं LG स्टोर के वर्कर विशाल ने बताया कि वैसे तो मार्केट में बहुत तरह की नई फ्रीज मौजूद है लेकिन ज्यादातर लोगों की पहली पसंद सिंगल डोर फ्रीज ही रहती है। यह बजट फ्रेंडली भी है। AC की बिक्री तेज गर्मी बढ़ने की वजह से हर कोई किसी भी तरह राहत चाहता है। ऐसे में सबसे ज्यादा इस समय AC ही लोग खरीद रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में इसकी बिक्री तेजी से बढ़ी है। जो लोग अब नहीं खरीदें थे इस बार खरीद कर ले जा रहे। मिनी फ्रीज घर से दूर रहने वालों की पसंद उन्होंने बताया गर्मी बढ़ने की वजह लोग अपने रिक्वायरमेंट के हिसाब से मिनी फ्रीज भी खरीद कर ले जा रहे हैं। इसका फायदा उन लोगों को ज्यादा है जिनके पास जगह कम है। साथ ही स्टूडेंट्स और घर से बाहर रूम लेकर रहने वाले लोग भी इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा ज्यादातर ऑफिस, स्कूल या फिर छोटे- छोटे इंस्टिट्यूट इंस्टिट्यूट्स के लिए भी यह ज्यादा युजफुल है। इसकी शुरुआती कीमत 9,000 रुपए है। टेबल कूलर देता ज्यादा हवा उन्होंने बताया कि अगर कूलर की बात करें तो लोग ज्यादातर टेबल कूलर ही खरीदना पसंद कर रहे हैं। क्योंकि यह ज्यादा दूर तक हवा देता है। साथ ही कूलिंग ज्यादा करता है। इसमें पानी भी एक बार में ज्यादा मात्रा में डाला जा सकता है। जो काफी देर तक चलता है। स्टैंड कूलर की बिक्री भी बढ़ी वहीं राजेश कुमार का कहना है कि मेरे स्टोर से लोग स्टैंड कूलर ज्यादा खरीद कर ले जा रहे हैं। क्योंकि इसे रखने के लिए अलग से किसी टेबल की जरूरत नहीं पड़ती। जहां चाहे खड़ा कर दो। साथ ही यह मूव एबल भी होता है। यह फीचर लोगों को ज्यादा पसंद आता है। 75% बिक्री होने की उम्मीद विशाल का कहना है कि अगर पिछले साल इन सामानों की बिक्री 50 से 60% रही तो वहीं इस बार जिस तरह गर्मी शुरू होने से जिस तरह कस्टमर का उत्साह दिख रहा है। उससे 70-75 परसेंट होने की उम्मीद है। जो लोग अभी तक नहीं खरीदें थे। गर्मी बढ़ने की वजह से इस साल खरीद रहे हैं। बिना AC के काम नहीं चल सकता- अभय AC खरीदने आए अभय कुमार यादव ने बताया कि गर्मी इतनी बढ़ गई है कि अब बिना AC के काम नहीं चल सकता है। इसीलिए इस बार खरीदना ही पड़ा। मैंने 1.5 टन की थ्री स्टार वाली AC ली है। गर्मी में ठंडा पानी जरुरी- उमेश वहीं उमेश कुमार साहनी ने बताया कि गर्मी बढ़ गई है, इसीलिए फ्रीज लेने आया हूं। इस समय बिना ठंडा पानी के काम नहीं चल पा रहा। साथ ही घर में रखें तमाम समान भी जल्दी खराब हो जाते हैं। इसलिए फ्रीज लेना जरूरी हो गया है। इलेक्ट्रिक सामान और उसके रेट 3 स्टार Ac 1.5 टन- 35,990 से 40,990 रुपए 5 स्टार Ac l.5 टन- 43,990 रुपए कूलर स्टैंड- 6000 रुपए बिना स्टैंड- 7990 रुपए सिंगल डोर फ्रीज 180 HR- 12,000 रुपए स्टार्टिंग रेट डबल डोर फ्रीज- 25,000 स्टार्टिंग रेट मिनी फ्रीज- 9000 रुपए
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बना प्रदेश का पहला मित्र कीट पार्क:आईआईपीआर में मॉडल तैयार, कीट करेंगे फसलों की सुरक्षा; पेस्टीसाइड से मिलेगी राहत
    Next Article
    मेडिकल वार्ड में थाली लेकर घूमते दिखे उदय भानु बिस्वास:पुलिस ने 10 दिनी काउंसलिंग के लिए मानसिक रोग विभाग में कराया है भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment