Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में टेलर की दुकान में लगी आग:लाखों का सामान जला, दमकल ने घंटों बाद पाया काबू

    1 hour ago

    2

    0

    मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित फव्वारा चौक पर बुधवार देर रात एक टेलर की बंद दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान का लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस घटना में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लालकुर्ती बड़ा बाजार निवासी ताहिर पुत्र नजीर की फव्वारा चौक पर टेलरिंग की दुकान है। इस दुकान में शादी-ब्याह के कपड़े और कोट तैयार किए जाते थे। बुधवार रात करीब 8 बजे ताहिर दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात लगभग 12 बजे अचानक दुकान से आग की लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान मालिक ताहिर और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ताहिर ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में लेने का खतरा पैदा हो गया। कुछ ही देर में दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने तक दुकान के अंदर रखा कीमती कपड़ा, सिलाई मशीनें और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। दुकान मालिक ताहिर ने बताया कि इस आगजनी में उन्हें लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट बताई है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में डुप्लीकेट रिफाइंड का भंडार मिला:500 से ज्यादा पेटियां बरामद, फॉर्च्यून ब्रांड की पैकेजिंग का किया गया नकल
    Next Article
    निःशुल्क विद्युत चालित चाक का वितरण:बलिया में माटीकला कारीगर 20 मई तक करें आवेदन, 25 मई तक दस्तावेज जमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment