Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर:दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर, चालक फरार

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी में देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने सामने जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। यह घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज बाईपास के पास हुई। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले दोनों युवक बाइक से अमेठी कोतवाली क्षेत्र स्थित पीठीपुर गांव अपने ससुराल जा रहे थे। बाईपास के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान संदीप तिवारी (38 वर्ष) पुत्र लल्लन तिवारी, निवासी उस्मापुर, थाना मुंशीगंज और संगम तिवारी (35 वर्ष) पुत्र दद्दन तिवारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अमेठी सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से आज सुबह एक युवक को एम्स रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि देर रात यह हादसा हुआ था, जिसमें बाइक सवार युवक अपने ससुराल जा रहे थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में दिव्यांग बच्चों ने युद्ध रोकने की अपील की:रूहट्टा के स्कूल में दिया वसुधैव कुटुंबकम का संदेश
    Next Article
    प्रतापगढ़ में महिला की पीट-पीटकर हत्या:पिता और अज्ञात पर केस, पत्नी का हो चुका है निधन, शराब का आदी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment