Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रेपिस्ट को 10 साल की सजा:रक्षा बंधन के दिन बच्ची से की थी हैवानियत, 8 साल बाद मिला इंसाफ तो रो पड़ा परिवार

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के जुर्म में आरोपी पूर्णवासी उर्फ नाटे को 10 साल की सजा हुई है। कोर्ट ने 15 हजार का जुर्माना भी लगाया है। अर्थदंड नहीं देने पर 6 माह की सजा अलग से भुगतना होगा। करीब 8 साल बाद इस मामले में पीड़िता को इंसाफ मिला तो घरवालों की आंखे भर आईं। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पैरवी तेज करके इस मामले में पुलिस ने सजा कराई है। अब विस्तार जानिए पूरा मामला रक्षा बंधन के दिन बच्ची से रेप गुलरिहा थाना क्षेत्र में रक्षा बंधन के दिन 26/27 अगस्त 2018 की यह घटना है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोग अभियोजक उमेश मिश्रा और संजीत कुमार शाही ने बताया कि रक्षा बंधन के दिन घर की औरतें बाहर गई थीं। घर पर बच्ची अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए खुटहन खास छावनी निवासी पूर्णवासी उर्फ नाटे रात के समय पीड़िता के घर में प्रवेश कर गया। रात के करीब 3 बजे थे। बच्ची अपने कमरे में सोई थी। इस दौरान पूर्णवासी उर्फ नाटे बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ रेप किया था। सुबह होने पर परिजन घर पर आए। तब बच्ची ने रो- रोकर पूरी घटना बताई। बच्ची के बड़े भाई की तहरीर पर गुलरिहा थाने में आरोपी पूर्णवासी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। फैसला आने पर रो पड़ा परिवार करीब 8 साल से यह मामला कोर्ट में चल रहा था। बुधवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट राकेश कुमार ने इसपर फैसला सुनाया। उन्होंने पूर्णवासी उर्फ नाटे को 10 साल की सजा सुनाई। फैसला आते ही पीड़िता के परिजन रोने लगे। उन्होंने कहा कि मेरी बच्ची की जिंदगी बर्बाद कर दी थी। अब जेल में सजा काटेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर रूट के समर स्पेशल ट्रेनें में सैकड़ों सीट खाली:यात्रियों को गर्मी में मिलेंगे थोड़ी राहत, जानिए ट्रेन की लिस्ट
    Next Article
    कानपुर में बना प्रदेश का पहला मित्र कीट पार्क:आईआईपीआर में मॉडल तैयार, कीट करेंगे फसलों की सुरक्षा; पेस्टीसाइड से मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment