Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आखिरी सांस तक जेल में रहेगा रेपिस्ट:हरदोई में 9 साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म, 71 हजार जुर्माना

    13 hours ago

    1

    0

    हरदोई की विशेष पॉक्सो अदालत ने 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी रामू को अंतिम सांस तक कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश मन मोहन सिंह ने यह फैसला सुनाते हुए दोषी पर 71,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया। विशेष लोक अभियोजक अमित शुक्ला ने बताया कि यह घटना 15 जुलाई 2023 की रात पाली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। अभियुक्त रामू रिश्ते में पीड़िता के पिता का भांजा है। वह घटना वाली रात शराब के नशे में उनके घर आया था। रात करीब ढाई बजे जब बच्ची अपने परिवार के साथ आंगन में सो रही थी, तब रामू ने उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर उसके पिता की नींद खुल गई और उन्होंने मौके पर ही अभियुक्त को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। डॉक्टर दीपिका रंजन की चिकित्सीय रिपोर्ट ने भी बच्ची के शरीर पर गंभीर चोटों और हमले की पुष्टि की, जिससे अभियोजन पक्ष का मामला और पुख्ता हो गया। स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार, वारदात के समय पीड़िता की उम्र मात्र 8 साल 11 माह थी। सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायाधीश मन मोहन सिंह ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अभियुक्त का यह कृत्य न केवल अत्यंत गंभीर है, बल्कि सभ्य समाज के माथे पर एक कलंक है। अदालत ने बचाव पक्ष की दलीलों को खारिज करते हुए माना कि मासूम बच्चों के खिलाफ ऐसी क्रूरता करने वाले अपराधी किसी भी प्रकार की सहानुभूति या रियायत के पात्र नहीं हैं। अभियुक्त को धारा 376AB और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कठोरतम सजा सुनाई गई। सरकारी वकील अमित शुक्ला ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक:देवरिया में 10 केंद्रों पर होगी, नकलविहीन कराने की तैयारी पूरी
    Next Article
    पीएम की रैली की तैयारियों का जायजा लेने आएंगे सीएम:594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment