Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंचकूला में दर्दनाक सड़क हादसा:कैंटर से टकराई बाइक, यूपी के व्यक्ति की मौत, डेराबस्सी करता था कंपनी में जॉब

    15 hours ago

    2

    0

    पंचकूला के गांव भानू के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में मुखलिसपुर गांव निवासी दिनेश उपाध्याय ने बताया कि उसका भाई सुधाकर उपाध्याय बाइक पर बरवाला से पंचकूला की ओर आ रहे थे। गांव भानू के पास आगे चल रहे कैंटर नंबर के ड्राइवर ने बिना इंडिकेटर या किसी चेतावनी के अचानक वाहन रोक दिया, जिससे उनकी बाइक पीछे से कैंटर में टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुधाकर को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पंचकूला पहुंचाया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मौत की जानकारी दी। मृतक सुधाकर अपने परिवार सहित बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में रहते थे और डेराबस्सी स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। चल रही है तलाश : SHO चंडीमंदिर थाना के SHO रामपाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कैंटर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी हाईवे पर डीसीएम-ट्रक की टक्कर:डीसीएम चालक की मौत, ट्रक चालक फरार, दोनों वाहन चकनाचूर
    Next Article
    बुलंदशहर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर फिर हुए पोस्टपेड:10 जून तक जारी होंगे बिजली बिल, 1.31 लाख कनेक्शनों को पोस्टपेड व्यवस्था में बदला गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment