Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर फिर हुए पोस्टपेड:10 जून तक जारी होंगे बिजली बिल, 1.31 लाख कनेक्शनों को पोस्टपेड व्यवस्था में बदला गया

    14 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को दोबारा पोस्टपेड व्यवस्था में परिवर्तित कर दिया गया है। विद्युत विभाग ने अब पहली बार पोस्टपेड प्रणाली के तहत बिजली बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले के सभी उपभोक्ताओं को 10 जून तक बिल उपलब्ध करा दिए जाएंगे। मुख्य अभियंता (वितरण) संजीव कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 1,31,140 बिजली कनेक्शनों को पहले स्मार्ट प्रीपेड प्रणाली में परिवर्तित किया गया था। विभाग ने अब इन सभी कनेक्शनों को सफलतापूर्वक पोस्टपेड व्यवस्था में बदल दिया है। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद पहली बार उपभोक्ताओं के बिजली बिल तैयार किए जा रहे हैं। विभागीय योजना के अनुसार 10 जून तक सभी उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिल उपलब्ध करा दिए जाएंगे। विद्युत विभाग के अनुसार, बिल प्राप्त होने के बाद उपभोक्ता निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान कर सकेंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिल मिलने पर उसकी जांच अवश्य करें और समय पर भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि विलंब शुल्क या अन्य असुविधा से बचा जा सके। मुख्य अभियंता ने कहा कि बिलिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। यदि किसी उपभोक्ता को बिल से संबंधित कोई समस्या आती है, तो वह संबंधित विद्युत कार्यालय या विभागीय हेल्पलाइन पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकता है। विभाग का कहना है कि पोस्टपेड व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को बिल भुगतान और खपत की जानकारी प्राप्त करने में अधिक सुविधा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचकूला में दर्दनाक सड़क हादसा:कैंटर से टकराई बाइक, यूपी के व्यक्ति की मौत, डेराबस्सी करता था कंपनी में जॉब
    Next Article
    पीजी शोध परियोजनाओं के मूल्यांकन में बड़ा बदलाव:यूजीसी-केयर जर्नल में प्रकाशन पर मिलेंगे अतिरिक्त अंक, पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने लागू की नई व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment