Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी हाईवे पर डीसीएम-ट्रक की टक्कर:डीसीएम चालक की मौत, ट्रक चालक फरार, दोनों वाहन चकनाचूर

    16 hours ago

    2

    0

    अमेठी में रायबरेली-अयोध्या नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मंगौली गांव के पास शराब लदी एक डीसीएम और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में डीसीएम चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। अयोध्या से रायबरेली की ओर आ रही डीसीएम (नंबर UP 53 KT 0162) और रायबरेली से अयोध्या जा रहे ट्रक (नंबर UP 42 AT 9751) के बीच सीधी टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें लदी देसी शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। मृतक चालक की पहचान मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के खुशामतपुर निवासी 26 वर्षीय राहुल यादव पुत्र मुक्खु यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मंगौली तिराहे पर हाईवे बाईपास जोड़ने का काम चल रहा है। इसके कारण यातायात को एक ही रास्ते से डायवर्ट किया गया था। इसी दौरान दोनों वाहन आमने-सामने आ गए, जिससे यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद डीसीएम में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारू कराया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला,PHC पर नहीं मिला इलाज:देवरिया में रात में डॉक्टर-नर्स नहीं होने का आरोप, CMO ने जांच के दिए आदेश
    Next Article
    पंचकूला में दर्दनाक सड़क हादसा:कैंटर से टकराई बाइक, यूपी के व्यक्ति की मौत, डेराबस्सी करता था कंपनी में जॉब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment