Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में दीवार ढहने से 8 वर्षीय किशोर की मौत:एरवा कटरा में मंदिर की दीवार गिरी, सैफई में इलाज के दौरान निधन

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा के एरवा कटरा थानाक्षेत्र के शेखुपुर गांव में मंगलवार शाम एक मंदिर की दीवार ढहने से 8 वर्षीय किशोर कृष्णा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कृष्णा को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात करीब 12 बजे उसने दम तोड़ दिया। रजनीश कुमार यादव का इकलौता पुत्र कृष्णा मंगलवार शाम करीब 5 बजे गांव के बाहर स्थित गमा देवी मंदिर के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। मंदिर की दीवार, जिसमें लोहे का गेट लगा था, क्षतिग्रस्त थी। कृष्णा और उसके साथी गेट खोलने का प्रयास कर रहे थे, तभी दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। कृष्णा गेट के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सैफई अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान देर रात करीब 12 बजे कृष्णा ने दम तोड़ दिया। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे किशोर का शव गांव लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया के स्कूल में छात्रों को किया जागरूक:अग्निशमन सप्ताह के तहत दी आग से बचाव की जानकारी
    Next Article
    गोरखपुर में दिख रहा दुर्लभ धूमकेतु का नजारा:1.7 लाख साल बाद सौरमंडल के अंदरूनी हिस्से में पहुंचा, 19 अप्रैल को सबसे ज्यादा चमक की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment