Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओपी राजभर को सपा ने ही विधायक बनाया:सभल में सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल बोले- बीजेपी सामाजिक ताना-बाना बिगाड़ रही

    2 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और फतेहपुर से सांसद नरेश उत्तम पटेल संभल पहुंचे। वे यहां पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान के बेटे की शादी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी। सांसद पटेल ने श्रीकल्कि धाम में संजय निषाद के अखिलेश यादव पर 'लाशों पर राजनीति' करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संजय निषाद कब क्या कह दें, उनकी बातों पर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता। ओमप्रकाश राजभर की उस टिप्पणी पर कि सपा सरकार में किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा, पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने ही ओमप्रकाश राजभर की हैसियत बढ़ाई है और उन्हें विधायक बनाया, जबकि वे खुद कभी विधायक नहीं बन सकते थे। गाजीपुर की घटना को लेकर नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वकर्मा समाज की एक बेटी के साथ हुए बर्ताव से उसका जीवन समाप्त हो गया और सरकार इस पर संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने घटना के बाद एक प्रतिनिधिमंडल भेजा था। पटेल ने दावा किया कि इस प्रतिनिधिमंडल को "सरकार के साए में मारा गया", उन पर पथराव किया गया और उन्हें पीटा गया। उन्होंने इस कृत्य को लोकतंत्र के विरुद्ध बताया और इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। पटेल ने कहा कि बीजेपी लगातार सामाजिक ताना-बाना बिगाड़कर ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाती है। उन्होंने जोर दिया कि भारत विभिन्न धर्मों, जातियों और भाषाओं का देश है, जहां सभी मिलकर रहते हैं, जिससे विश्व में देश का सम्मान बढ़ता है। पटेल के अनुसार, बीजेपी जानबूझकर देश की स्थिति को खराब कर रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि धूमिल हो रही है। हज यात्रा पर एयरलाइन द्वारा किराए में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी के सवाल पर सांसद पटेल ने बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार को हज यात्रियों को राहत देनी चाहिए, क्योंकि वे देश की सुरक्षा, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगने जाते हैं। पटेल ने सरकार से अपील की कि हज यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर उद्योग बंधु बैठक में सख्त निर्देश:सड़क, बिजली, सफाई पर अफसरों को अल्टीमेटम, सीडीओ ने की अध्यक्षता
    Next Article
    कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर, प्रीपेड बिजली व्यवस्था का विरोध किया:मऊ में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर तत्काल रोक लगाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment