Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर, प्रीपेड बिजली व्यवस्था का विरोध किया:मऊ में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर तत्काल रोक लगाने की मांग

    4 hours ago

    2

    0

    मऊ में कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और जबरन प्रीपेड बिजली व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलमान जमशेद के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जनपद मऊ में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर और लागू की जा रही प्रीपेड बिजली प्रणाली का कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। पीसीसी सदस्य संजय यादव ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं की सहमति के बिना तेजी से स्मार्ट मीटर लगा रहा है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक पोस्टपेड व्यवस्था को समाप्त कर जबरन प्रीपेड प्रणाली थोपी जा रही है, जो पूरी तरह जनविरोधी है। शहर अध्यक्ष सलमान जमशेद ने मऊ के बुनकर (हथकरघा) समुदाय की समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह निर्णय पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे बुनकरों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। फ्लैट रेट बिजली व्यवस्था समाप्त होने से उनके रोजगार और जीवन-यापन के लिए गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। कांग्रेस ने यह भी बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से बिना पूर्व सूचना के बिजली कनेक्शन काटे जाने और गलत बिलिंग की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसे उपभोक्ता अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया गया। शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से कई प्रमुख मांगें की हैं। इनमें स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाना, बुनकरों के लिए फ्लैट रेट बिजली व्यवस्था बहाल करना, जबरन प्रीपेड प्रणाली लागू करने पर रोक लगाना, नई व्यवस्था लागू करने से पहले उपभोक्ताओं की सहमति अनिवार्य करना, बिना सूचना बिजली कनेक्शन काटने पर रोक लगाना और गलत बिलिंग की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करना शामिल है। इस दौरान उमाशंकर सिंह, रामकरण यादव, खालिद अंसारी, धर्मेंद्र सिंह, रफी अतहर, वकील अहमद, सोहेल नोमानी, गुलशन कुमार, अकरम प्रीमियर, संजय यादव, शाकिब आलम, रामचंद्र राय, मनसा राजभर, हसन अख्तर, शमशेर आलम, असलम अंसारी, अजीजुर रहमान खजांची, खालिद सागर, कलम अहमद, खुर्शीद अहमद, आकर्ष मौर्य, शिवम चतुर्वेदी, अबू ओसामा, तारीख नौशाद, राजेश यादव, नियम शाही, शमशेर आलम, इफ्तिखार अहमद, राशिद महमूद, जफर अहमद, सनाउल्लाह अंसारी, अनिसुर रहमान, इम्तियाज अहमद, एजाज अहमद सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओपी राजभर को सपा ने ही विधायक बनाया:सभल में सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल बोले- बीजेपी सामाजिक ताना-बाना बिगाड़ रही
    Next Article
    12th के श्रेय अग्रवाल ने किया आगरा टॉप:99.26% किए हासिल, सेंट कॉनरेड्स का है छात्र, 10th में सेंट पीटर्स के सात्विक को मिले 99%

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment