Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाला शातिर गिरफ्तार:महोबा पुलिस ने एसपी के निर्देश पर की बड़ी कार्रवाई

    4 hours ago

    2

    0

    महोबा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने मुकेरीपुरा क्षेत्र से एक शातिर सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन माध्यम से लोगों से सट्टा लगवा रहा था। यह कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई। उपनिरीक्षक शिवम पांडे अपनी टीम के साथ राठ चुंगी के पास गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें रामकुंड गौशाला के पास अवैध ऑनलाइन सट्टा मटका कारोबार की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर गौशाला के पास से अभियुक्त शाहरुख पुत्र सल्लू को दबोच लिया। अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 8,000 रुपये नकद बरामद हुए, जिसमें 500, 200 और 100 रुपये के नोट शामिल थे। पूछताछ में शाहरुख ने स्वीकार किया कि वह 'गोल्डन मटका' जैसी वेबसाइट्स के जरिए ऑनलाइन दांव लगवाता था। उसके मोबाइल फोन की जांच करने पर क्रोम ब्राउज़र में सट्टा मटका की वेबसाइट 'goldenresult.in' खुली पाई गई। अभियुक्त के पास इस वेबसाइट की यूजर आईडी और पासवर्ड भी था, जिसके माध्यम से वह लोगों का पैसा मटका में लगाता था। महोबा जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' अभियान के तहत यह सफलता मिली है। व्हाट्सएप के जरिए अपना नंबर भेजते थे और जीतने वाले को उसकी लागत का 9 गुना पैसा देने का लालच दिया जाता था। ​पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 13 (जी) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद मोबाइल और नकदी को साक्ष्य के तौर पर सील कर दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के सट्टेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में पुरानी रंजिश में घात लगाकर लाठी-डंडों से मारपीट:चूड़ी बेचकर आ रहे मामा-भांजे गंभीर घायल, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
    Next Article
    ललितपुर विधायक ने सीएम योगी से की मुलाकात:जिले के विकास और कनेक्टिविटी के लिए रखे अहम प्रस्ताव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment