Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर विधायक ने सीएम योगी से की मुलाकात:जिले के विकास और कनेक्टिविटी के लिए रखे अहम प्रस्ताव

    5 hours ago

    2

    0

    ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान विधायक कुशवाहा ने क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। इनमें जखौरा-तालबेहट मार्ग का निर्माण, बार बांसी मार्ग पर दीर्घसेतु (लंबे पुल) का निर्माण और पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक और दीर्घसेतु का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। विधायक रामरतन कुशवाहा ने उम्मीद जताई कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से ललितपुर में विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाला शातिर गिरफ्तार:महोबा पुलिस ने एसपी के निर्देश पर की बड़ी कार्रवाई
    Next Article
    सीतापुर में गैस सिलेंडर न मिलने पर हंगामा:उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर ब्लैकिंग का आरोप लगा सड़क जाम की,पुलिस ने समझाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment