Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Noida Authority New Office का उद्घाटन करने के बाद बोले CM Yogi, 'विकास की नई उड़ान भर रहा Uttar Pradesh'

    12 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया, विकास कार्यों की समीक्षा की और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री दोपहर में जेवर स्थित हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां से वह यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर दस गए। यहां उन्होंने अम्बर समूह और ऐसेन्ट के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण संयंत्र का शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सेक्टर आठ पहुंचे, जहां उन्होंने सौर ऊर्जा उपकरण निर्माण से जुड़े सेल के सौर निर्माण संयंत्र की आधारशिला रखी। अधिकारियों के अनुसार इन परियोजनाओं से प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण क्षेत्र को नई गति मिलेगी।इसे भी पढ़ें: UP में Electronics क्रांति: CM Yogi ने रखी आधारशिला, बोले- भारत बनेगा आत्मनिर्भरजानकारी के अनुसार अम्बर समूह ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में लगभग छह हजार सात सौ पचासी करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है। समूह द्वारा वातानुकूलन उपकरणों के पुर्जों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा अन्य आधुनिक सामग्री के निर्माण के लिए इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इन परियोजनाओं से तीन हजार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि इन इकाइयों के शुरू होने से देश में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्माण और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके बाद नोएडा के सेक्टर 96 में नोएडा प्राधिकरण के नये प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। लगभग तीन सौ नब्बे करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन का निर्माण वर्ष 2016 में शुरू हुआ था, लेकिन कोरोना महामारी और ठेकेदार से जुड़ी समस्याओं के कारण इसमें देरी हुई। अब यह भवन पूरी तरह तैयार हो चुका है।हम आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण का नया प्रशासनिक परिसर छह एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें चार तथा आठ मंजिला दो टावर बनाए गए हैं। पहले इसकी योजना अठारह और नौ मंजिला इमारतों के रूप में तैयार की गई थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया। इस भवन के बन जाने से अब नोएडा प्राधिकरण के सभी विभाग एक ही परिसर में संचालित होंगे, जिससे लोगों को विभिन्न सेवाओं के लिए अलग अलग स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। अभी तक प्राधिकरण के विभाग सेक्टर 6, 19, 20 और 39 सहित कई स्थानों पर संचालित हो रहे थे, जिससे आम लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था।इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश, विशेषकर नोएडा विकास के नये दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निवेश, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक आधारभूत सुविधाओं और औद्योगिक परियोजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।हम आपको यह भी बता दें कि अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लिया। इसके अलावा उन्होंने मेरठ मंडल में लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा की तथा नयी परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बाद में मुख्यमंत्री गाजियाबाद के इंदिरापुरम पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्री सुनील शर्मा के सुपुत्र के मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Vaiko की MDMK ने DMK से तोड़ा 9 साल का Alliance, कहा- पहचान मिटाने की साजिश
    Next Article
    CM Bhagwant Mann की मुश्किलें बढ़ीं, Viral Video मामले में SGPC ने की FIR की मांग; पास किया प्रस्ताव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment