Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नितिन नवीन BJP की सोशल मीडिया वर्कशॉप में शामिल हुए:दावा- राहुल गांधी को जवाब देने और डिजिटल पहुंच बढ़ाने पर चर्चा

    14 hours ago

    2

    0

    दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में रविवार को पार्टी की नेशनल सोशल मीडिया वर्कशॉप हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक पार्टी सूत्रों ने बताया कि वर्कशॉप में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के सोशल मीडिया नैरेटिव का जवाब देने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही बैठक में पीएम मोदी के काम को लोगों तक पहुंचाने और सदस्यता अभियान से जुड़े मुद्दों पर भी बात हुई। दीपक म्हास्के ने बताई वर्कशॉप की अहमियत भाजपा सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हास्के ने कहा कि वर्कशॉप से डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक पहुंच को प्रभावी बनाने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि बैठक ने संगठन के डिजिटल प्रयासों को नई दिशा दी। साथ ही, आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में संगठन, संवाद और तकनीक के तालमेल से जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वर्कशॉप से नए विचार और नजरिए भी सामने आए। भारत के चुनावों में सोशल मीडिया 2014 से शुरुआत: 2014 के चुनावों से सोशल मीडिया प्रचार का बड़ा हथियार बना, जहाँ नेताओं ने भाषणों के साथ-साथ फेसबुक और ट्विटर का जमकर इस्तेमाल किया। सीधा फोन तक पहुंच: अब पार्टियां सिर्फ बड़े मंचों पर नहीं, बल्कि व्हाट्सएप और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के जरिए सीधे लोगों की जेब तक पहुंच रही हैं। झूठी खबरों और डीपफेक की चुनौती: डिजिटल प्रचार बढ़ने के साथ फर्जी खबरें और नकली वीडियो रोकना सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है। सख्त होते नियम: गलत प्रचार रोकने के लिए चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर भी आचार संहिता और कड़े नियम लागू कर दिए हैं। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भाजपा बोली- कांग्रेस जोकरों की पार्टी बनी:शिक्षा मंत्री बोले- PM की मां का अपमान किया, राहुल के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर विवाद राहुल गांधी के इंदौर में हुए कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ पर विवाद हो गया है। BJP ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम में पीएम मोदी की मां का अपमान किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली में SIR, 33 लाख वोटर्स को नोटिस:लिस्ट में चुनाव आयुक्त का नाम भी गलत; आडवाणी-जयशंकर भी शामिल; आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:असम में 2032 तक 3200 मेगावाट बिजली बनेगी, प्रोजेक्ट पर ₹48 हजार करोड़ खर्च होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment