Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:असम में 2032 तक 3200 मेगावाट बिजली बनेगी, प्रोजेक्ट पर ₹48 हजार करोड़ खर्च होंगे

    14 hours ago

    2

    0

    असम के धुबरी जिले के चापर में रविवार को 3,200 MW के थर्मल पावर प्रोजेक्ट की नींव रखी गई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अडाणी पावर के इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। करीब 48 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को असम के औद्योगिक क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा एकल निवेश बताया गया है। प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान करीब 25 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। प्लांट शुरू होने के बाद करीब 5 हजार स्थायी नौकरियां बनने की बात कही गई है। सरकार के मुताबिक, प्रोजेक्ट से राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और दूसरे राज्यों से बिजली खरीदने पर निर्भरता कम होगी। प्रोजेक्ट को दिसंबर 2030 से चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का लक्ष्य है। पहले चरण में 800 MW, 2031 में 1,600 MW और दिसंबर 2032 तक पूरी 3,200 MW क्षमता शुरू करने की योजना है। आज की अन्य खबरें… दिल्ली व्यापारी हत्याकांड, ₹4 करोड़ की प्रॉपर्टी का मामला भी जांच दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी युवराज सिंह मनचंदा की हत्या की जांच में 1.2 करोड़ रुपए की ठगी और 4 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का विवाद सामने आया है। जांच अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि क्या मनचंदा को पूर्व सहयोगियों अन्या वत्स और संयम सचदेवा के कथित वित्तीय लेन-देन और विवादों की जानकारी थी। पुलिस इन मामलों को आरोपियों की पृष्ठभूमि और उनके वित्तीय संबंध समझने के लिए जांच रही है। हालांकि, इन मामलों और मनचंदा की कथित हत्या के बीच सीधा संबंध अभी साबित नहीं हुआ है। वत्स और सचदेवा को मनचंदा की कथित हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मनचंदा का शव 8 सितंबर को गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक नाले में फेंका गया था। भारी बारिश से केरलम में 5 मौतें, इडुक्की-कोट्टायम में ऑरेंज अलर्ट केरलम में बारिश तेज होने से मडस्लाइड, लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने स्थिति की हर घंटे समीक्षा के आदेश दिए हैं। इडुक्की और कोट्टायम में मौसम को लेकर SMS अलर्ट जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने स्थिति की हर घंटे समीक्षा करने के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश पर डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की कमिश्नर विग्नेश्वरी IAS ने इडुक्की और कोट्टायम के कलेक्टरों के साथ बैठक की। कलेक्टरों को हालात की समीक्षा करने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने समेत जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नितिन नवीन BJP की सोशल मीडिया वर्कशॉप में शामिल हुए:दावा- राहुल गांधी को जवाब देने और डिजिटल पहुंच बढ़ाने पर चर्चा
    Next Article
    खबर हटके-AI ने बनाई सीक्रेट लैंग्वेज, इंसान नहीं पढ़ पाए:मसाज कराने सलून पहुंचा बंदर; पायलट ने प्लेन उड़ाकर बनाई मोनालिसा की तस्वीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment