Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीट यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई:2465 में से 179अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, परीक्षार्थियों ने कहा- फिजिक्स और केमिस्ट्री के सवाल कठिन आए

    1 day ago

    1

    0

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित देश की सबसे बड़ी चिकित्सा प्रवेश परीक्षा 'नीट यूजी' रविवार को हरदोई जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। दोपहर दो बजे से शुरू हुई यह परीक्षा शाम सवा पांच बजे तक चली। जिले में कुल 2465 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 2286 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 179 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार कुल उपस्थिति का प्रतिशत 92.74 रहा। परीक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी गई। केंद्रवार उपस्थिति की बात करें तो श्री वेणी माधव गर्ल्स इंटर कॉलेज में 480 में से 438 उपस्थित रहे। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में 480 में से 446, राजकीय इंटर कॉलेज में 480 में से 436, सी.एस.एन. डिग्री कॉलेज में 473 में से 452, आर. आर. इंटर कॉलेज में 312 में से 291 और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 240 में से 223 अभ्यर्थी उपस्थित पाए गए। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों में पेपर को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली। हरदोई के शाहाबाद कस्बे से आईं छात्रा ख्वाहिश ने बताया कि जीव विज्ञान के सवाल काफी सरल थे, लेकिन भौतिक विज्ञान के सवालों ने काफी उलझाया। शाहजहांपुर से आईं सिमरन ने भी भौतिकी और रसायन विज्ञान के सवालों को कठिन बताया। इसके विपरीत, अभ्यर्थी हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि पेपर अच्छा था और जिसने भी पूरी ईमानदारी से पढ़ाई की होगी, उसका चयन निश्चित रूप से हो जाएगा। सभी छह केंद्रों पर अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के कारण परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने रात की सांस ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में सामूहिक योगाभ्यास, ध्यान कार्यक्रम:सहज योग केंद्र ने विभिन्न स्थानों पर किया आयोजन
    Next Article
    चंदौसी में हर्षोल्लास से निकली भगवान जगन्नाथ यात्रा:झाकियों के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन हुए, शिक्षा राज्यमंत्री भी पहुंचीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment