Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में सामूहिक योगाभ्यास, ध्यान कार्यक्रम:सहज योग केंद्र ने विभिन्न स्थानों पर किया आयोजन

    1 day ago

    1

    0

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सहज योग केंद्र, गोमतीनगर ने शहर के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास और सहज ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और योग, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। ये कार्यक्रम महाराणा प्रताप पार्क, विजयंत खंड (गोमतीनगर), कुकरेल पिकनिक स्पॉट पार्क (इंदिरा नगर) और सीएमएस स्कूल, अयोध्या रोड, बीबीडी विश्वविद्यालय क्षेत्र सहित कई स्थानों पर आयोजित हुए। विभिन्न केंद्रों पर प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम और सहज ध्यान की विधियां सिखाईं। उन्होंने नियमित योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और संतुलित जीवन के लाभ बताए। योग और ध्यान का अभ्यास कराया सहज योग केंद्र के बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व योग दिवस पर शहर के विभिन्न ध्यान केंद्रों के प्रशिक्षकों ने अलग-अलग स्थानों पर लोगों को योग और ध्यान का अभ्यास कराया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह और अनुशासन के साथ योग प्रोटोकॉल का पालन किया। प्रशिक्षकों ने इस बात पर जोर दिया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह तनावमुक्त और सकारात्मक जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। उन्होंने बताया कि नियमित योग और ध्यान से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और व्यक्ति का संपूर्ण व्यक्तित्व विकसित होता है। नियमित योग करने का संकल्प लिया कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई। उपस्थित लोगों ने स्वयं नियमित योग करने और अपने परिवार तथा समाज को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस आयोजन में उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहा, जिससे विश्व योग दिवस का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास सफल रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ योगकुलम व्यापार मंडल ने मनाया योग दिवस:विकास नगर में 300 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ भारत का संकल्प
    Next Article
    नीट यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई:2465 में से 179अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, परीक्षार्थियों ने कहा- फिजिक्स और केमिस्ट्री के सवाल कठिन आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment