Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौसी में हर्षोल्लास से निकली भगवान जगन्नाथ यात्रा:झाकियों के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन हुए, शिक्षा राज्यमंत्री भी पहुंचीं

    1 day ago

    1

    0

    संभल के चंदौसी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस यात्रा में उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान के जयकारों से चंदौसी शहर भक्तिमय हो गया, जिसे मिनी वृंदावन के नाम से भी जाना जाता है। यह रथ यात्रा रोटरी क्लब चंदौसी रॉयल्स द्वारा आयोजित की गई थी। रविवार शाम 05:30 बजे यह यात्रा सीता आश्रम स्थित तंबाकू वाली धर्मशाला से प्रारंभ हुई। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों जैसे बिसौली गेट, बड़ा बाजार, घंटाघर, फड़याई बाजार और ब्रह्म बाजार से होते हुए सीता रोड पर रात्रि में संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के जयकारों के साथ पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान बैंड-बाजों के साथ एटा की स्वचलित झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंदौसी कोतवाली प्रभारी संत कुमार पुलिस बल के साथ पूरे मार्ग पर मौजूद रहे। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और नगर व क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर राहुल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, बहजोई पालिका के बीजेपी चेयरमैन राजेश शंकर राजू, अरविंद एमडीएच, प्रभात कृष्णा, भुवनेश वार्ष्णेय, अखिलेश शास्त्री, बीजेपी नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, मनोज कठेरिया और मनोज दिवाकर सहित हजारों लोग उपस्थित थे। जनपद बदायूं की बिल्सी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी की दावेदारी कर रहे पार्क हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. वीरेश कुमार ने इस आयोजन को लेकर कहा कि चंदौसी एक धार्मिक नगरी है, जहां हिंदू धर्म के प्रत्येक पर्व को उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने रथ यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह लोगों को एकजुट करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीट यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई:2465 में से 179अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, परीक्षार्थियों ने कहा- फिजिक्स और केमिस्ट्री के सवाल कठिन आए
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा: 16वीं मंजिल से कूदकर युवती ने की आत्महत्या:बहन के साथ रहती थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment