Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा: 16वीं मंजिल से कूदकर युवती ने की आत्महत्या:बहन के साथ रहती थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    1 day ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में एक युवती ने आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी की 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान 19 वर्षीय तनिष्का तोमर पुत्री आरेन्द्र सिंह तोमर के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के साथ इस फ्लैट में रहती थी। बताया जा रहा है कि तनिष्का लगभग तीन महीने पहले यहां आई थी और 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में दाखिले के लिए प्रयास कर रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले तनिष्का का अपनी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसकी बहन नाइट शिफ्ट में नौकरी करती है और घटना के समय दिन में सो रही थी। इसी दौरान तनिष्का फ्लैट से बाहर निकली और बालकनी से छलांग लगा दी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मौके पर परिजन मौजूद हैं और पुलिस मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौसी में हर्षोल्लास से निकली भगवान जगन्नाथ यात्रा:झाकियों के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन हुए, शिक्षा राज्यमंत्री भी पहुंचीं
    Next Article
    12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड का दिखा जलवा, अक्षय कुमार से श्रीलीला तक इन सितारों ने दिया फिटनेस का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment