Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारीशक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा:अयोध्या में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, सर्किट हाउस में चला हस्ताक्षर अभियान

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने बाइक व स्कूटी रैली आयोजित किया। रैली फतेहगंज चौराहे से निकलकर चौक, रिकाबगंज और सिविल लाइन होते हुए सर्किट हाउस तक पहुंची। महिला मोर्चा व प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं ने इसकी अगुवाई की। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पार्टी का ध्वज दिखाकर रैली रवाना किया, जबकि चौक से महापौर गिरीश पति त्रिपाठी भी शामिल हुए। समापन पर सर्किट हाउस सभागार में हस्ताक्षर अभियान चला, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपना समर्थन दर्ज कराया। सर्किट हाउस में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है और यह अधिनियम उस दिशा में मजबूत पहल है। अधिनियम से समाज में समानता को बल मिलेगा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से समाज में समानता को बल मिलेगा और आने वाले समय में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और अधिक सशक्त होकर सामने आएगी। अभियान संयोजक रीना द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं को अब राजनीति और नेतृत्व में आगे आने का अवसर मिलेगा, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। कार्यक्रम का संयोजन युवा मोर्चा महामंत्री आकाश सोमवंशी ने किया। कार्यक्रमों में श्यामा शर्मा, भारती सिंह, मोनिका सिंह, गरिमा मौर्या, अनीता द्विवेदी, खुशबू शर्मा, करूणा पाण्डेय, शशिरानी शर्मा, हुकुमकेश पाण्डेय, अनामिका मिश्रा, उर्मिला सिंह, सुधा पाण्डेय, नीलम जायसवाल, महामंत्री परमानंद मिश्र, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, मुकेश तिवारी, तिलकराम मौर्या, अमित कुमार मिश्र, अमन तिवारी बिटटूअध, जेपी श्रीवास्तव, ओमिश अग्रहरि, दिनेश कन्नौजिया, शुभम् श्रीवास्तव सहित बडी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएम केशव मौर्य आगरा पहुंचे:जनप्रतिनिधि और अधिकारियों संग करेंगे बैठक, भीम नगरी में भी जाएंगे
    Next Article
    300 शादियों में जिलापूर्ति विभाग ने पहुंचाए सिलेंडर:एप्लीकेशन के साथ शादी का कार्ड जरूरी, 24 घंटे में मिलेगा सिलेंडर; आपूर्ति लिपिक की तैनाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment