Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं':मिर्जापुर में कुलपति ने भवनों का किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने बुधवार शाम मुख्य परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों की प्रगति, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और परिसर में जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुलपति ने अधिकारियों को निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार कराने और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से निर्माण कार्यों की मौजूदा स्थिति और उन्हें पूरा करने की समयसीमा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिसर में अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों को मौके पर जाकर देखा और आवश्यक निर्देश दिए। निर्माण सामग्री और गुणवत्ता पर विशेष जोर प्रो. शोभा गौड़ ने निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री और काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के भवन तय मानकों के अनुरूप और बेहतर गुणवत्ता के साथ तैयार किए जाने चाहिए। निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से लगातार निगरानी रखने और निर्माण से जुड़े मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुविधाओं से लैस होने के बाद हो हैंडओवर कुलपति ने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएं, ताकि तैयार भवनों का उपयोग विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों के लिए किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि भवन पूरी तरह तैयार होने के साथ उसमें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद ही विश्वविद्यालय को सौंपे जाएं। परिसर की साफ-सफाई और सुंदरता पर भी जोर निरीक्षण के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर की साफ-सफाई और सुंदरता को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री व्यवस्थित तरीके से रखी जाए और भवनों के आसपास अनावश्यक मलबा जमा न होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं है, बल्कि यहां आने वाले विद्यार्थियों और लोगों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण भी मिलना चाहिए। कमियां मिलें तो तुरंत दूर करने के निर्देश प्रो. शोभा गौड़ ने अधिकारियों से निर्माण कार्यों से जुड़ी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान जहां भी कमी सामने आए, उसे तत्काल दूर कराया जाए। उन्होंने गुणवत्ता, समयबद्धता और बेहतर व्यवस्थाओं को विश्वविद्यालय के विकास कार्यों की प्राथमिकता बताया। निरीक्षण के दौरान वित्त अधिकारी, कुलसचिव समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में जलभराव से फसल बर्बाद:50 बीघा धान और सब्जी की फसल खराब; मुआवजे की मांग
    Next Article
    अमृत योजना की सीवर लाइन से धंसी सड़कें:रायबरेली के सर्वोदय नगर में आवागमन ठप, लोगों को परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment