Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमृत योजना की सीवर लाइन से धंसी सड़कें:रायबरेली के सर्वोदय नगर में आवागमन ठप, लोगों को परेशानी

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने के बाद नगर पालिका क्षेत्र के सर्वोदय नगर में सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। रेलवे लाइन के पास सीवर पाइप डालने के बाद सड़क पर इंटरलॉकिंग कराई गई थी, लेकिन पहली तेज बारिश में ही सड़क कई जगह धंस गई। सीवर चेंबर और पाइप के दोनों तरफ करीब तीन से चार फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित है। स्थानीय लोगों ने गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि सीवर लाइन डालने के दौरान सड़क की भराई और निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई। सड़क को ऊपर से समतल कर इंटरलॉकिंग करा दी गई थी, लेकिन बारिश के बाद जगह-जगह सड़क धंस गई और बड़े गड्ढे बन गए। इससे वाहनों के फंसने और राहगीरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, सड़क धंसने की शिकायत संबंधित विभाग से की गई थी। आरोप है कि समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पहले से खराब सड़क को और खोद दिया और वहां से चले गए। इससे रास्ते की स्थिति और खराब हो गई और लोगों का आवागमन लगभग बंद हो गया। इमरजेंसी वाहनों के पहुंचने को लेकर चिंता रास्ता खराब होने से स्थानीय लोगों को सबसे ज्यादा चिंता आपात स्थिति को लेकर है। लोगों का कहना है कि यदि किसी घर में अचानक कोई बीमार पड़ जाए या आग जैसी घटना हो तो एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे वाहन आसानी से घरों तक नहीं पहुंच सकेंगे। स्कूली बच्चों के वाहनों और दोपहिया वाहनों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है। बुजुर्गों और पैदल राहगीरों के लिए गड्ढों और कीचड़ से भरे रास्ते से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवागमन बाधित होने से मोहल्ले का सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठेकेदारों पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप स्थानीय लोगों ने अमृत योजना के तहत हुए कार्य में संबंधित ठेकेदारों पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सड़क की खुदाई के बाद यदि मानकों के अनुसार मिट्टी और अन्य सामग्री से भराई कर उचित तरीके से दबाव का कार्य कराया गया होता तो बारिश के बाद सड़क इस तरह नहीं धंसती। लोगों ने संबंधित विभाग और नगर पालिका प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने, धंसे हिस्सों को मानकों के अनुरूप दोबारा दुरुस्त कराने और जल्द आवागमन बहाल कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो दुर्घटना के साथ ही आपात स्थिति में भी गंभीर परेशानी खड़ी हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं':मिर्जापुर में कुलपति ने भवनों का किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के निर्देश
    Next Article
    फर्रुखाबाद में देर रात संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग:शहर के प्रमुख स्थानों और बॉर्डर पर एएसपी ने दिए दिशा-निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment