Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान की न्यूट्रल वेन्यू की मांग खारिज:हॉकी इंडिया बोला-एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है तो भारत आना होगा

    2 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने भारत में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग की है। फेडरेशन ने सुरक्षा और भारत-पाकिस्तान के मौजूदा तनाव का हवाला दिया। हॉकी इंडिया ने इस मांग को खारिज कर दिया है। महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट खेलना है तो भारत आना होगा। अगर पाकिस्तान नहीं आता है, तो उसकी जगह बांग्लादेश या ओमान में से किसी एक टीम को शामिल किया जा सकता है। मोहाली और जालंधर में होना है टूर्नामेंट एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब में होगी। टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, चीन, जापान और साउथ कोरिया की टीमें हिस्सा लेंगी। जालंधर में लीग स्टेज के मुकाबले होंगे। सेमीफाइनल और फाइनल मोहाली में खेले जाएंगे। PHF ने सुरक्षा का हवाला दिया, खेल को राजनीति से अलग रखने की बात कही पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के अंतरिम अध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद वानी ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने AHF से टूर्नामेंट को दूसरे देश में कराने या पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने का अनुरोध किया। वानी ने कहा कि पाकिस्तान एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगा और भारत समेत सभी FIH सदस्य देशों के खिलाफ खेलने को तैयार है। उन्होंने खेल को राजनीति से अलग रखने की बात कहते हुए AHF से अपने प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने की उम्मीद जताई। पहले भी टूर्नामेंट से हट चुका है पाकिस्तान पाकिस्तान ने इससे पहले 2025 में चेन्नई और मदुरै में हुए FIH पुरुष जूनियर विश्व कप से नाम वापस लिया था। उस समय भी सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया गया था। उसकी जगह ओमान को टूर्नामेंट में शामिल किया गया था। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में रोहित-विराट:जडेजा की 8 महीने बाद वापसी, हार्दिक-पंत को जगह नहीं; टी-20 में सूर्यवंशी बरकरार वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली बरकरार हैं। शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे। रवींद्र जडेजा 8 महीने बाद लौटे हैं। उन्होंने अपना पिछला वनडे जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत में पहला मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी:अफगानिस्तान से तीसरा टी-20 आज, राशिद 200 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बनने के करीब
    Next Article
    काउंटी चैंपियनशिप: मानव सुथार ने 5 विकेट लिए:वारविकशायर ने एसेक्स को 8 विकेट से हराया, साई किशोर ने अर्धशतक जमाया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment