Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कप्तानगंज में जमीन विवाद पर घर में घुसकर तोड़फोड़:तलवार-त्रिशूल लेकर पहुंचने का आरोप, CCTV फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज

    23 minutes ago

    1

    0

    कुशीनगर में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा बाबू गांव में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। आरोप है कि हमलावर तलवार, त्रिशूल और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे थे। पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित राम नरेश कुशवाहा ने आरोप लगाया कि हमलावर उन्हें जान से मारने की नीयत से घर पहुंचे थे। उन्होंने दरवाजा बंद कर घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। CCTV फुटेज में कुछ लोग तलवार, त्रिशूल और लाठी-डंडे लेकर दिखाई दे रहे हैं। घर के बाहर खड़ी बाइक में तोड़फोड़ करते हुए भी लोग नजर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मामला जमीन के सीमांकन को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है। आबादी और आराजी के बीच जमीन के सीमांकन को लेकर राम नरेश कुशवाहा और बबलू सिंह के परिवार के बीच विवाद है। आरोप है कि बबलू सिंह का परिवार लंबे समय से विवादित जमीन पर कूड़ा फेंकता है, जिसका राम नरेश विरोध करते हैं। राम नरेश की ओर से बबलू सिंह के घर की तरफ CCTV कैमरा लगाया गया था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया था। कप्तानगंज थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि बबलू सिंह के पक्ष के लोगों ने राम नरेश के घर में घुसकर CCTV कैमरा और अन्य सामान तोड़ा था। राम नरेश की शिकायत पर कप्तानगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अपराध संख्या 341/2026 के तहत BNS की धारा 351(3), 324(4) और 333 में केस दर्ज हुआ है। दोनों पक्षों के खिलाफ BNSS की धारा 126 और 135 के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आबादी और बंजर भूमि के सीमांकन को लेकर एसडीएम से पत्राचार किया है। पुलिस का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और घटना को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। CCTV फुटेज और सामने आए आरोपों की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। जमीन के सीमांकन के बाद विवाद की स्थिति भी स्पष्ट होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में CM योगी ने की विश्वकर्मा पूजा:जटाशंकर मंदिर में पूजनोत्सव, सुख-समृद्धि की कामना की
    Next Article
    जौनपुर नपा ने 5 हजार भवन स्वामियों को टैक्स-नोटिस भेजे:दो नए वार्डों का सर्वे पूरा, अब हाउस और पानी का टैक्स देना होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment