Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत में पहला मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी:अफगानिस्तान से तीसरा टी-20 आज, राशिद 200 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बनने के करीब

    6 hours ago

    1

    0

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी आज भारत में अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेल सकते हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। भारत शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुका है। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर के संकेत के मुताबिक टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वैभव को क्यों मिल सकता है मौका? राशिद खान के 196 टी-20 विकेट राशिद 200 टी-20 इंटरनेशनल विकेट हासिल करने से 4 विकेट दूर हैं। अगर वे ऐसा करते हैं तो राशिद यह उपलब्धि हासिल करने वाले मेंस या विमेंस में दुनिया के पहले क्रिकेटर बनेंगे। उन्होंने 117 मैचों में 196 विकेट लिए हैं। अभिषेक इस सीरीज में भारत के टॉप स्कोरर अभिषेक शर्मा इस सीरीज के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 121 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 237.25 रहा। उन्होंने पहले मैच में 82 और दूसरे में 39 रन बनाए थे। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी 6.75 रही है। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह से भी टीम को विकेट की उम्मीद होगी। अफगानिस्तान की नजर नवीन की फिटनेस पर अफगानिस्तान की टीम के लिए तीसरे टी-20 में नवीन-उल-हक की फिटनेस अहम रहेगी। दूसरे मैच में फजलहक फारूकी ने नई गेंद से गेंदबाजी नहीं की थी। ऐसे में नवीन की वापसी हो सकती है। अफगानिस्तान के पास राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी के रुप में तीन स्पिन गेंदबाजी विकल्प हैं। टीम एक स्पिनर कम करके एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को खिलाने पर भी विचार कर सकती है। उमरजई इस सीरीज में अफगानिस्तान के टॉप बैटर अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 मैचों में 75 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 138.88 है और बेस्ट स्कोर नाबाद 64 रन है। गेंदबाजी में फिर राशिद खान से उम्मीदें होंगी। उन्होंने 2 मैचों में 3 विकेट लिए हैं। हालांकि उन्होंने 9.33 की इकोनॉमी से रन खर्चे हैं। भारत ने 10 मैच जीते दोनों टीमों के बीच अब तक 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने इनमें 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान को एक भी जीत नहीं मिली है। एक मैच नो रिजल्ट रहा है। दिल्ली में फिर बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहने की उम्मीद है। मैदान की छोटी बाउंड्री के कारण बड़े शॉट देखने को मिल सकते हैं। गुरुवार को बारिश होने की उम्मीद नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नितिश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदीकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान/नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, अब्दुल्लाह अहमदजई। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में रोहित-विराट:जडेजा की 8 महीने बाद वापसी, हार्दिक-पंत को जगह नहीं; टी-20 में सूर्यवंशी बरकरार वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली बरकरार हैं। शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे। रवींद्र जडेजा 8 महीने बाद लौटे हैं। उन्होंने अपना पिछला वनडे जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सुशांत सिंह राजपूत के कातिल अब पकड़े जाएंगे':एक्टर के MLA भाई बोले-उद्धव सरकार ने सबूत मिटाए; दिशा सालियान केस में CBI ने की है FIR
    Next Article
    पाकिस्तान की न्यूट्रल वेन्यू की मांग खारिज:हॉकी इंडिया बोला-एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है तो भारत आना होगा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment