Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में जलभराव से फसल बर्बाद:50 बीघा धान और सब्जी की फसल खराब; मुआवजे की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली के नियामताबाद ब्लॉक के बरहुली गांव में बारिश के बाद जलभराव ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण खेतों में कई दिनों से पानी जमा है। इससे करीब 50 बीघा धान की फसल के साथ सब्जियों की खेती भी खराब हो गई है। फसल बर्बाद होने से किसान आर्थिक नुकसान की चिंता में हैं। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। बरहुली गांव के किसान चंद्रशेखर, अनमोल, राजू और मदन समेत अन्य किसानों ने बताया कि लगातार बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया। पानी निकासी का उचित रास्ता नहीं होने के कारण खेतों से पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। धान की फसल कई दिनों से पानी में डूबी हुई है, जबकि सब्जियों की फसल भी सड़ने लगी है। हर साल होती है जलभराव की समस्या किसानों का कहना है कि खेती में काफी लागत लगाने के बाद फसल खराब होने से उन्हें दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बरसात के मौसम में हर साल गांव में जलभराव की समस्या सामने आती है। इसके बावजूद पानी निकासी के स्थायी समाधान के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है। किसानों ने मौके पर सर्वे की मांग की किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर जलभराव और फसल नुकसान का सर्वे कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि नुकसान का वास्तविक आकलन होने के बाद प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाना चाहिए। बोले किसान- खेती ही परिवार चलाने का सहारा किसानों ने बताया कि खेती ही उनकी आय का मुख्य जरिया है। बारिश और जलभराव के कारण फसल खराब होने से परिवार चलाना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराने और फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘बस हमारे पापा को न्याय चाहिए':हमें योगी जी से मिलना है, बड़े पापा को मुखाग्नि देने वाले 10 साल के रुद्र ने रोते हुए लगाई गुहार
    Next Article
    'निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं':मिर्जापुर में कुलपति ने भवनों का किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment