Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारी शक्ति वंदन के तहत महिलाओं को मिलेगा सशक्त प्रतिनिधित्व:डॉ. कमलेश पांडे ने कहा- महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण की दिशा में एक व्यापक पहल

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला इकाई ने सोमवार को सर्किट हाउस में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने की। जबकि डॉ. कमलेश कुमारी पांडे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। डॉ. कमलेश कुमारी पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक मुख्यधारा में लाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (संविधान का 106वां संशोधन) लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान करता है। डॉ. कमलेश कुमारी पांडे ने कहा कि यह अधिनियम केवल आरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण की दिशा में एक व्यापक पहल है। सरकार शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। परिसीमन के बाद इस प्रावधान के लागू होने से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे नीति निर्माण में महिला दृष्टिकोण को मजबूती मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव हो सकेगा। इस कार्यक्रम की संयोजक शालिनी मिश्रा और प्रेस वार्ता के संयोजक भानु प्रकाश मिश्रा रहे। जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता मानते हुए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा साहब की जयंती पर सियासी तैयारी:जानकार बोले- सपा के पीडीए के बाद अब 2027 चुनाव से पहले BJP का PD पर फोकस
    Next Article
    लखनऊ में मंत्री से मुलाकात, अर्बन बाजार कार्रवाई पर रोक:प्रयागराज के स्ट्रीट वेंडरों के आंदोलन के बाद मंत्री ने दिए जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment