Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मंत्री से मुलाकात, अर्बन बाजार कार्रवाई पर रोक:प्रयागराज के स्ट्रीट वेंडरों के आंदोलन के बाद मंत्री ने दिए जांच के आदेश

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के सरोजिनी नायडू मार्ग पर स्ट्रीट वेंडरों और नगर निगम के बीच चल रहे विवाद को लेकर लखनऊ में नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात हुई। शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के नेतृत्व में वेंडरों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि 'अर्बन बाजार' योजना के तहत निकाला गया टेंडर स्ट्रीट वेंडर (संरक्षण एवं विनियमन) अधिनियम 2014 के प्रावधानों का उल्लंघन करता है। वेंडरों का कहना था कि इस योजना से सरोजिनी नायडू मार्ग पर वर्षों से व्यवसाय कर रहे पारंपरिक पटरी दुकानदारों का रोजगार प्रभावित हो सकता है। टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य रविशंकर द्विवेदी ने जानकारी दी कि वर्ष 2020 में इसी क्षेत्र को वेंडिंग जोन के रूप में चिह्नित किया गया था। यहां लगभग 450 दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव भी पारित हुआ था। वेंडरों ने आरोप लगाया कि नई नीति के तहत उन्हें बिना उचित पुनर्वास या वैकल्पिक व्यवस्था के हटाया जा रहा है, जो उनके अधिकारों का हनन है। इस पर मंत्री ए.के. शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और छोटे व्यापारियों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी वेंडर के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रकरण की जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की बात भी कही। इस आश्वासन के बाद वेंडरों ने राहत महसूस की। बैठक में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के अलावा पार्षद पंकज जायसवाल, सुरेंद्र यादव, टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य रविशंकर द्विवेदी और मीडिया प्रभारी सुधाकर सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रयागराज में वेंडर पिछले छह दिनों से 'अर्बन बाजार' टेंडर के विरोध में धरना दे रहे थे। विधायक के हस्तक्षेप के बाद यह धरना समाप्त कराया गया। मंत्री स्तर पर मिले आश्वासन के बाद वेंडरों को अब न्याय मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारी शक्ति वंदन के तहत महिलाओं को मिलेगा सशक्त प्रतिनिधित्व:डॉ. कमलेश पांडे ने कहा- महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण की दिशा में एक व्यापक पहल
    Next Article
    लखनऊ में अल-कायदा मॉड्यूल केस पर फैसला आज:15 अगस्त से पहले धमाकों की साजिश, कुकर बम-पिस्टल के साथ पकड़े गए थे आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment