Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारी शक्ति वंदन एवं विधानसभा सम्मेलन हुआ:सांसद बोले- भगवान से लेकर आम जन के उत्थान में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण स्थान रहा है

    2 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को ‘नारी शक्ति वंदन एवं विधानसभा सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह एवं विशिष्ट अतिथि मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे सभागार में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। मुख्य अतिथि लल्लू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की पहल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के समय से शुरू हुई थी, जिसे पंचायत स्तर पर लागू भी किया गया। उन्होंने बताया कि विधानसभा और लोकसभा में इसे लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयासरत रहे हैं और अब यह सपना साकार होने की दिशा में है। उन्होंने नारी शक्ति को समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए महिलाओं से अधिकारों के साथ त्याग और समर्पण की भावना बनाए रखने की अपील की। विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि नारी शक्ति सृजन की आधारशिला है और आज की महिला आत्मनिर्भर बनकर समाज को नई दिशा दे रही है। उन्होंने कहा कि वास्तविक ‘नारी वंदन’ तभी सार्थक होगा, जब समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि महाविद्यालय की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा सिंह ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित महिला पूरे परिवार और समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में जिला पंचायत सदस्य कंचन पासवान ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सीआईआई इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव:बुनियादी ढांचे के विकास को नई दिशा देने पर हुई चर्चा
    Next Article
    लखनऊ में अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:नगर निगम ने प्रापर्टी डीलरों से 7.75 करोड़ रुपए कीमत की जमीन पर बुलडोजर चलाकर हटाया कब्जा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment