Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से संबंध के शक में पड़ोसी पर तलवार हमला:गाजियाबाद में युवक ने किया हमला, अभिषेक गंभीर घायल, वीडियो वायरल

    2 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार में पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपने पड़ोसी पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना 16 अप्रैल की शाम की है। पीड़ित अभिषेक अपने दोस्त के साथ बाहर बातचीत कर रहा था, तभी उसका पड़ोसी नितिन तलवार लेकर वहां पहुंचा। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इसी दौरान, नितिन ने गुस्से में आकर तलवार से अभिषेक पर हमला कर दिया। हमले में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका कान भी कट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अभिषेक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी नितिन को अपनी पत्नी और अभिषेक के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। इसी शक के चलते नितिन ने इस वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी ने किस तरह अचानक हमला किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी नितिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वकीलों के बीमा, आर्थिक सहायता पर सरकार से जवाब मांगा:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद दिया आदेश
    Next Article
    अवध विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति संगोष्ठी:नारी स्वावलंबन पर मंथन, कुलपति बोले—मातृशक्ति का सम्मान ही सशक्त राष्ट्र की नींव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment