Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में युवक-महिला की पिटाई, VIDEO:पड़ोसियों ने घर में घुसकर की मारपीट, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन के तिलक नगर में मामूली विवाद के बाद एक युवक और महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम सिकरी निवासी पीड़िता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसके दिव्यांग पति का तिलक नगर में मकान बन रहा है। 15 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे, पड़ोस में किराए पर रहने वाले अन्नू श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, ऋतिक उर्फ छोटू श्रीवास्तव सहित लगभग 15 लोग उनके घर में घुस आए। आरोप है कि इन लोगों ने पानी डालने को लेकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौज की। जब विरोध किया गया, तो आरोपियों ने युवक को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव करने आई युवक के दोस्त की मां के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने अन्नू श्रीवास्तव पर साड़ी खींचने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर महिला को बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोंच पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अन्नू श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, ऋतिक उर्फ छोटू श्रीवास्तव के साथ सुशील पटेल और अंशुल मिश्रा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में दबंगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रियंका हत्याकांड: तीसरा आरोपी भूरा सिंह गिरफ्तार:परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी, साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया
    Next Article
    वाराणसी के स्कूलाें की टाइमिंग में बदलाव:अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment