Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवध विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति संगोष्ठी:नारी स्वावलंबन पर मंथन, कुलपति बोले—मातृशक्ति का सम्मान ही सशक्त राष्ट्र की नींव

    1 hour ago

    2

    0

    डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में मिशन शक्ति 5 के तहत “महिला स्वावलंबन” विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. पूनम टंडन मौजूद रहीं। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति को सदैव सर्वोच्च स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ रहा है, जिसमें महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिला सम्मान का अर्थ उनकी अस्मिता, निर्णय और अधिकारों का सम्मान करना है। उन्होंने छात्राओं से आत्मनिर्भर बनने और तकनीकी कौशल विकसित करने का आह्वान किया। राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका मुख्य अतिथि प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि शिक्षा, विज्ञान, राजनीति और उद्यमिता में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के खिलाफ समाज को जागरूक होने की जरूरत बताई। छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित कार्यक्रम में मिशन शक्ति से जुड़े विभिन्न आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही पदयात्रा और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी से संबंध के शक में पड़ोसी पर तलवार हमला:गाजियाबाद में युवक ने किया हमला, अभिषेक गंभीर घायल, वीडियो वायरल
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट न्यायमूर्ति राजेश बिंदल का स्वागत:अवध बार एसोसिएशन के 125वें वर्षगांठ समारोह में हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment