Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सीआईआई इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव:बुनियादी ढांचे के विकास को नई दिशा देने पर हुई चर्चा

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ में सीआईआई उत्तर प्रदेश ने एलडीए और आईजीबीसी के सहयोग से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया। विभूति खंड स्थित होटल हिल्टन में आयोजित इस कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने राज्य के तेजी से बदलते विकास पर चर्चा की। इस दौरान बताया गया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी अब सिर्फ एक शहर नहीं रहेगी, बल्कि आसपास के जिलों को साथ लेकर एक बड़े विकास केंद्र के रूप में विकसित की जाएगी। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के सचिव बलकार सिंह (IAS) ने बताया कि लखनऊ को आसपास के जिलों से जोड़कर एक एकीकृत क्षेत्रीय व्यवस्था बनाई जा रही है। उन्होंने जोर दिया कि अब ध्यान केवल सड़कें बनाने पर नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में सुधार पर है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के आसान नियम और मंजूरी की प्रक्रिया निवेश आकर्षित करने में सहायक सिद्ध हो रही है। क्षेत्र की आर्थिक कनेक्टिविटी मजबूत होगी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान ने जानकारी दी कि यह एयरपोर्ट केवल उड़ानों के लिए ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल ढांचे का एक वैश्विक उदाहरण बनेगा। इसे हरित भवन मानकों और आधुनिक ऊर्जा तकनीक से तैयार किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की आर्थिक कनेक्टिविटी मजबूत होगी।यूपीडा (UPEIDA) के सीईओ शशांक चौधरी (IAS) ने कहा कि एक्सप्रेस-वे केवल सड़कें नहीं हैं, बल्कि निवेश बढ़ाने के रास्ते हैं। इनके आसपास औद्योगिक और भंडारण केंद्र विकसित किए जा रहे हैं, जिससे विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र को गति मिलेगी। अयोध्या अब राज्य का प्रमुख हब ओमेक्स लिमिटेड के बिजनेस हेड अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि धार्मिक पर्यटन में वृद्धि के कारण अयोध्या अब राज्य का प्रमुख हब बन गया है। वहीं, क्रेडाई नेशनल के सचिव गौरव गुप्ता ने नए बिल्डिंग नियमों की सराहना करते हुए कहा कि रियल एस्टेट अब अर्थव्यवस्था का एक मजबूत आधार बन चुका है।एकेटीयू की डीन वंदना सहगल ने 'लखनऊ लाइट हाउस प्रोजेक्ट' को इस दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब घर केवल ईंट-पत्थर से नहीं, बल्कि आधुनिक और किफायती प्री-फैब तकनक से बनाए जाएंगे, जो मौसम के अनुकूल भी होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चारबाग स्टेशन पर कुलियों का प्रदर्शन:बैटरी कार व्यवस्था पर उठे सवाल, राष्ट्रीय कुली मोर्चा का देशव्यापी आंदोलन शुरू
    Next Article
    नारी शक्ति वंदन एवं विधानसभा सम्मेलन हुआ:सांसद बोले- भगवान से लेकर आम जन के उत्थान में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण स्थान रहा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment