Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:नगर निगम ने प्रापर्टी डीलरों से 7.75 करोड़ रुपए कीमत की जमीन पर बुलडोजर चलाकर हटाया कब्जा

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में नगर निगम ने प्रापर्टी डीलरों द्वारा कब्जाई गई जमीन पर बुलडोजर चलाया है। अभियान चलाकर की गई कार्रवाई में कुल 7.75 करोड़ रुपए की जमीन से कब्जा हटाया गया। नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर इसे कॉर्मशियल रेट पर बेंचने की तैयारी थी। बिल्डरों की तरफ से यहां पर प्लाट काट कर बेंचा जा रहा था। 7.25 करोड़ रुपए की जमीन से हटाया कब्जा औरंगाबाद जागीर में खसरा संख्या 803, 805, 843, 1145 और 1146 की भूमि, जो मुख्य रूप से रास्ता और बंजर के रूप में दर्ज है। यहां पर अवैध रूप से बाउंड्रीवाल, दुकान और टीनशेड बनाकर कब्जा किया गया था। नगर निगम ने सख्ती दिखाते हुए सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। इस दौरान कुल 0.557 हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ 25 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया। बाउंड्री डालकर किया कब्जा सरोजनीनगर के अशरफ नगर गांव में खसरा नंबर 734/1 रकबा 0.253 हेक्टेयर जमीन रास्ते के रूप में दर्ज है। यह जमीन करीब 500 वर्ग मीटर थी। यहां पर प्रापर्टी डीलरों ने बाउंड्रीवाल डालकर प्लाटिंग कर दी थी, जिसे जेसीबी मशीन चलाकर तोड़ा गया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर तहसीलदार नगर निगम तेजस्वी प्रकाश ने टीम के साथ में कार्रवाई की है। मौके पर लोगों की तरफ से विरोध भी किया गया। इसका बजार मूल्य करीब 50 लाख रुपए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारी शक्ति वंदन एवं विधानसभा सम्मेलन हुआ:सांसद बोले- भगवान से लेकर आम जन के उत्थान में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण स्थान रहा है
    Next Article
    बल्दीराय में दावत विवाद में फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार:अवैध तमंचे और कारतूस बरामद, घटना में एक परिवार के पांच लोग घायल हुए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment