Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में कंवर्जन चार्ज देकर करे कमर्शियल एक्टिविटी:24 मीटर रोड पर ही लागू होगी पॉलिसी, बोर्ड ने किया अप्रूव

    3 hours ago

    2

    0

    नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इस बार मिक्स लैंड यूज पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत आवासीय और औद्योगिक कैटेगिरी में आवंटित प्लॉट को कंवर्जन चार्ज देकर लैंडयूज चेंज कराया जा सकेगा। जिसके बाद उस प्लॉट के कुछ हिस्से को कमर्शियल गतिविधि के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके लिए प्राधिकरण की शर्तों का पालन करना होगा। 2013 में बनी थी पॉलिसी नोएडा प्राधिकरण ने पहली बार 2013 में यह पॉलिसी बनाई थी। लेकिन बोर्ड में मंजूर नहीं हो पाई। इसके बाद 2015 में बोर्ड में रखा गया लेकिन मंजूरी नहीं मिली। इस बार बोर्ड ने इस पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इतने सालों से इस पॉलिसी को मंजूरी न मिलने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह बताया जा रहा है कि नोएडा प्लान सिटी है। मिक्स लैंड यूज पॉलिसी लागू होने से शहर के सेक्टरों की व्यवस्था चरमरा जाएगी। कुछ हिस्से या फ्लोर पर कर सकेंगे कमर्शियल गतिविधि लेकिन इस बार बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी है। जिसके तहत कुल प्लॉट की कीमत का 10 प्रतिशत चार्ज देकर प्लॉट के कुछ हिस्से में या फिर किसी फ्लोर का इस्तेमाल कमर्शियल गतिविधि के लिए किया जा सकेगा। जिससे लोगों को राहत मिलेगी। 24 मीटर रोड वाले भूखंडों पर होगी लागू नोएडा प्राधिकरण ने यह शर्त भी पॉलिसी में रखी है कि केवल ऐसे भूखंडों पर ही कवर्जन चार्ज देकर लैंड यूज चेंज कराने की अनुमति होगी जो कि 24 मीटर रोड पर स्थित हैं। 18 मीटर रोड वाले भूखंडों पर यह नहीं लागू हो पाएगी। साथ ही बैंक या अन्य कुछ गिनी-चुकी कमर्शियल गतिविधियों की अनुमति ही मिलेगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन:राष्ट्रीय छात्र पंचायत सड़क पर उतरा , 'फीस रेगुलेशन बिल' लागू करने की मांग
    Next Article
    बरेली में DIOS ने भूमाफिया पर कराई FIR:मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की जमीन पर कब्जा किया था, 2 साल तक हुई जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment