Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग किशोरी लापता, तीन के खिलाफ अपहरण का केस:पिता की तहरीर पर संग्रामगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की

    2 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के एक युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पिता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 3 मई की सुबह करीब चार बजे घर से गायब हो गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक अपने भाई और अन्य परिजनों की मदद से उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। घटना के बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में किशोरी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी युवक का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है, जिससे उसकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं और बेटी की जल्द बरामदगी की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संग्रामगढ़ पुलिस ने आरोपी युवक, उसके भाई और अन्य सहयोगियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद करने का प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में लाठी-डंडों से मारपीट का VIDEO:प्लॉट की नींव भरने को कर हुआ विवाद, आरोपियों ने सड़क पर पीटा; 6 लोगों पर केस दर्ज
    Next Article
    सफर पर पत्नी संग निकले थे मशहूर एक्टर, अचानक लॉरी से टकराई कार; हादसे में चली गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment