Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mumbai में 29 नवंबर 2008 को NSG कमांडो दस्ते ने Taj Hotel को आतंकियों से कराया था मुक्त

    25 seconds ago

    1

    0

    देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई पर आतंकवादी हमले की काली छाया आखिरकार 29 नवंबर, 2008 को उस समय हटी, जब एनएसजी कमांडो दस्ते ने ताज होटल को आतंकियों के कब्जे से मुक्त करा लिया। आतंकवादियों ने 26 नवंबर, 2008 की रात को महानगर में कई जगह हमले किये और कई विदेशियों समेत बहुत से लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान 150 से ज्यादा लोग मारे गये।तीन दिन तक जैसे पूरे देश में आतंक का अंधेरा पसरा रहा और देश के कई जांबाज सपूतों ने अपनी जान पर खेलकर इस अंधेरे का खात्मा किया। सेना, मरीन कमांडो और एनएसजी कमांडो की कोशिशों से हमलावर आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया और एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया गया, जिसे बाद में फांसी की सजा दी गई। देश-दुनिया के इतिहास में 29 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1947 : फलस्तीन के बंटवारे के लिए संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्ताव पारित किया।हालांकि, इसे लागू नहीं किया गया। 1949 : पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम की खदान में भीषण विस्फोट से 3700 लोगों की मौत। 1961 : दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री रूस के यूरी गागरिन भारत की यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे।1963 : कनाडा एयरलाइंस के एक विमान के उड़ान भरने के तत्काल बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से 118 लोगों की मौत। 1975 : ब्रिटेन के मोटर रेसिंग के महानतम ड्राइवर ग्राहम हिल दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में एक विमान दुर्घटना में मारे गये। 1993 : आधुनिक भारत को अपने औद्योगिक कौशल से समृद्ध बनाने वाले उद्योगपतियों में शुमार जे आर डी टाटा का निधन।2006 : पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया। इसे हत्फ-4 का नाम दिया गया और शाहीन-। भी कहा गया।2008 : गहन अभियान के बाद मुंबई को तीन दिन से पसरी आतंक की काली छाया से मुक्ति मिली। 2012 : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फलस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक का दर्जा दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोकसभा में 850 सीटों के प्रस्ताव पर भड़के Ashok Gehlot, परिसीमन को बताया खतरनाक खेल
    Next Article
    Shivraj Singh Chouhan ने किसानों से की प्राकृतिक खेती और गोपालन अपनाने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment