Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण:अपर जिलाधिकारी ने कर्मियों को निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ में आगामी जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 5120 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिनमें 4386 प्रगणक और 734 सुपरवाइजर शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने इस प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, प्रारूप और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन होता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रतिभागियों को घर-घर जाकर सही और सटीक जानकारी एकत्रित करने, डेटा एंट्री की प्रक्रिया, मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग तथा गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्मवीर प्रजापति बोले- सपा अपने गिरेबान में झांके:मंत्री बोले- PDA का मतलब बदायूं से आजमगढ़ तक यादव लड़ेगा तो परिवार का लड़ेगा
    Next Article
    कौशांबी में हिंदू जागरण मंच का प्रदर्शन:लव जिहाद, धर्मांतरण पर सख्त कानून की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment