Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में हिंदू जागरण मंच का प्रदर्शन:लव जिहाद, धर्मांतरण पर सख्त कानून की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी में नागरिकों ने लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण के मामलों पर सख्त कानून बनाने की मांग की है। इस संबंध में गुरूवार को हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसे मुख्यमंत्री को भेजने का अनुरोध किया गया है। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक यशवंत यदुवंश ने ज्ञापन में कहा कि प्रलोभन, छल या दबाव से होने वाले धर्मांतरण को रोकने के लिए प्रत्येक जिले में विशेष पुलिस थाने स्थापित किए जाएं। उन्होंने मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) गठित करने और त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की भी मांग की, ताकि छह माह के भीतर मामलों का निस्तारण हो सके। ज्ञापन में ऐसे मामलों में सहयोग करने वाले व्यक्तियों, जैसे आर्थिक सहायता देने वाले, फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले या साजिश में शामिल लोगों, पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, विवाह या संबंध के लिए फर्जी पहचान का उपयोग करने को एक विशेष अपराध घोषित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। अंतरधार्मिक विवाहों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य सूचना प्रणाली लागू करने और विवाह की स्वेच्छा की पुष्टि के लिए दो स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति अनिवार्य करने की बात कही गई है। महिला सुरक्षा के मद्देनजर, जिम, सैलून और मसाज सेंटरों में कर्मचारियों का पूरा विवरण सार्वजनिक करने और महिला प्रशिक्षकों की नियुक्ति अनिवार्य करने का सुझाव भी दिया गया है। मंच ने केवल विवाह के उद्देश्य से किए जाने वाले धर्मांतरण पर नियंत्रण और विवाह के बाद महिला को अपने मूल धर्म के पालन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। ये रहे मौजूद इस अवसर पर अंकित दिवाकर, सर्वेश पटेल, बीरेंद्र दिवाकर, प्रकाश दुबे, हिमांशु यादव, कृष्ण दत्त ओझा, मिथलेश कुमार, छोटू ठाकुर, रवि राजपूत, हर्ष मोदनवाल, राजा यादव, शिव लाल राजपूत और सुरेंद्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। ज्ञापन में कहा गया है कि इन प्रस्तावित कदमों से कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण:अपर जिलाधिकारी ने कर्मियों को निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए
    Next Article
    हरदोई में 10 वर्षीय बालिका को गोली मारी:बाइक सवार नकाबपोशों ने किया हमला, एक बाल अपचारी हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment