Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धर्मवीर प्रजापति बोले- सपा अपने गिरेबान में झांके:मंत्री बोले- PDA का मतलब बदायूं से आजमगढ़ तक यादव लड़ेगा तो परिवार का लड़ेगा

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित महिला जन आक्रोश अभियान की प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें मातृशक्ति के साथ दृढ़ता से खड़ी हैं और उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। मंत्री प्रजापति ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'बुलडोजर बुद्धि' कहने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इसका जवाब पश्चिम बंगाल की जनता आने वाले समय में खुद देगी। महिला आरक्षण बिल 2023 के पारित होने और परिसीमन के सवाल पर मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लंबे समय तक सरकारें रहीं, लेकिन उन्होंने कभी यह बिल नहीं लाया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे पारित कराया, यह बात देश की जनता जानती है। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने समाजवादी पार्टी को अपने गिरेबान में झांकने की सलाह दी। उन्होंने सपा के 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि बदायूं से लेकर आजमगढ़, कन्नौज और मैनपुरी तक, सपा केवल अपने परिवार के सदस्यों को चुनाव लड़ाती है। उन्होंने आगे कहा कि यदि सपा को यादव उम्मीदवार ही उतारने हैं, तो पार्टी में अन्य यादव नेता भी हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी को दूसरों पर उंगली उठाने का कोई अधिकार नहीं है। विपक्ष के आरोपों को अब जनता बार-बार नकार रही है। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय समाजवादी पार्टी 400 सीटें जीतने का दावा कर रही थी और भाजपा के लिए सिर्फ 3 सीटें छोड़ने की बात कह रही थी। लेकिन जब परिणाम आए, तो जनता ने सच्चाई सबके सामने रख दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देश की जनता पहले इतना नहीं जानती थी, लेकिन यह भारतीय जनता पार्टी ही है जिसने एक आदिवासी क्षेत्र की महिला को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बिठाया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा 'मातृशक्ति' के पक्ष में न होती, तो महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण विधेयक लेकर नहीं आती। भाजपा सबका साथ और सबको सम्मान देकर चलने वाली पार्टी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी संस्कृत शिक्षा परिषद का रिजल्ट आज होगा जारी:55 हजार स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम, 10 दिन में 242 केंद्रों पर हुई परीक्षा
    Next Article
    मऊ में जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण:अपर जिलाधिकारी ने कर्मियों को निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment