Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुद्दों पर लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव- डिंपल यादव:बोलीं- जनता चेहरे नहीं, काम और मुद्दों के आधार पर फैसला करेगी

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में एक कार्यक्रम में पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव चेहरों पर नहीं, बल्कि मुद्दों पर लड़ा जाएगा। सपा की सांसद डिंपल यादव ने प्रदेश और देश की राजनीति को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आने वाला 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव चेहरों के बजाय जनता के मुद्दों पर केंद्रित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर चुनाव लड़ने के भाजपा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डिंपल यादव ने कहा कि अब जनता चेहरे नहीं, बल्कि काम और मुद्दों के आधार पर फैसला करेगी। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, पिछड़े वर्ग पर अत्याचार और शिक्षकों के आंदोलनों को सरकार की बड़ी विफलताएं बताया। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और अलग-अलग वर्ग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। डिंपल यादव ने दावा किया कि 2027 का चुनाव पूरी तरह से सरकार की नीतियों और जन समस्याओं पर आधारित होगा और जनता इसका जवाब देने के लिए तैयार है। पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल को लेकर उन्होंने कहा कि भारी मतदान और जनता के रुझान से साफ है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शेर के स्टैच्यू से जुड़े वायरल फोटो और अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भी उन्होंने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और सोशल मीडिया पर इसे अलग-अलग अंदाज में देखा जा रहा है। मैनपुरी में दिए गए इन बयानों को सपा की 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। जहां पार्टी मुद्दों के आधार पर भाजपा को घेरने की तैयारी में नजर आ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अशरफ के गनर हत्याकांड में राशिद दुर्रानी गिरफ्तार:25 हजार के इनामी को सैदपुर से पकड़ा, आसिफ दुर्रानी का सुराग मिला
    Next Article
    हीट वेव से बढ़ गए बुखार और डायरिया के मरीज:माइग्रेन के मरीजों की भी बढ़ गई समस्या, बुजुर्गों को बाहर न निकलने की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment