Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में नाली विवाद में पशु चिकित्सक की हत्या:लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, बचाने पहुंचा भाई गंभीर घायल

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के बलदेव क्षेत्र में नाली के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में मंगलवार देर रात एक पशु चिकित्सक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छोली स्थित दाऊदाम कॉलोनी निवासी तेजपाल सिंह पशु चिकित्सक थे। उनका पड़ोसियों के साथ नाली के पानी की निकासी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात करीब 11 बजे इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने तेजपाल सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। बीच-बचाव करने आए उनके भाई नेत्रपाल को भी हमलावरों ने पीटा, जिससे वह घायल हो गए। नेत्रपाल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद सामने आया है। हालांकि, आरोपी पक्ष ने कुछ अन्य आरोप भी लगाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना के बाद से कॉलोनी में तनाव का माहौल है, जिसके मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीनी विवाद में चचेरे भाई की हत्या:फिरोजाबाद में गले पर बल्लम से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    अयोध्या में 15000 किशोरियों को लगेगा एचपीवी टीका:मिल्कीपुर में 140 बच्चियों को लगा, सवाईकल कैंसर से बचाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment