Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 15000 किशोरियों को लगेगा एचपीवी टीका:मिल्कीपुर में 140 बच्चियों को लगा, सवाईकल कैंसर से बचाएगा

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। यह गंभीर बीमारी महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा मानी जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की व्यापक व्यवस्था की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर को कुल 550 वायल टीके मिले हैं, जिनमें से अब तक 50 किशोरियों का टीकाकरण हो चुका है। इसी तरह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खण्डासा को 450 वायल प्राप्त हुए थे, जिनमें से 40 डोज का उपयोग किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज को 500 वायल टीके मिले हैं और वहां 50 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में कुल 15,000 किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज के अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि उनके केंद्र पर बड़े पैमाने पर टीकाकरण का लक्ष्य है। डॉक्टर ने इस टीके को सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों को सुरक्षित रखने में अत्यंत प्रभावी बताया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर के अधीक्षक डॉ. आनंद सिन्हा ने जानकारी दी कि यह टीका विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष की आयु की किशोरियों के लिए है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर यह टीका अवश्य लगवाएं, ताकि भविष्य में उन्हें इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है और नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित कर रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक किशोरियों को इस अभियान से जोड़ा जाए और उन्हें सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में नाली विवाद में पशु चिकित्सक की हत्या:लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, बचाने पहुंचा भाई गंभीर घायल
    Next Article
    अमरोहा में स्कूटी दुर्घटना में एक युवक की मौत:दो घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment